भगवानपुर प्रखंड के विभिन्न विद्यालय में मनाया संविधान दिवस

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

भगवानपुर प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय महेशपुर,मेहदौली, पालीडीह सहित अन्य प्रारंभिक व उच्च विद्यालयों में प्रधानाध्यापक की अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रधान ने कहा कि भारत गणराज्य का संविधान 26 नवम्बर 1949 को बनकर तैयार हुआ था।

- Sponsored Ads-

भगवानपुर प्रखंड के विभिन्न विद्यालय में मनाया संविधान दिवस 2संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव आंबेडकर की 125वें जयंती वर्ष के रूप में 26 नवम्बर 2015 को पहली बार भारत सरकार द्वारा संविधान दिवस सम्पूर्ण भारत में मनाया गया।भारतीय संविधान एक लिखित दस्तावेज है जिसमें विश्व के कई देशों के संविधान से अच्छी चीजों को लिया गया है।

संविधान के आदर्शों का पालन करना सभी नागरिक का नैतिक कर्त्तव्य है। इस मौके पर एचएम अशोक कुमार सिंह,प्रमोद कुमार ,अवधेश कुमार , शिक्षक एवं छात्र-छात्रा उपस्थित थे।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

 

Share This Article