बेगूसराय में बीते रात असामाजिक तत्वों ने 8 बकरियो को मारी चाकू,सभी की मौत, पशु पालको में मायूशी

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है जिससे लोग काफी परेशान हैं। पूरा मामला बेगूसराय जिले के नावकोठी थाना क्षेत्र के नावकोठी वार्ड 12 की है। जहां बीते रात असामाजिक तत्वों के द्वारा 8 बकरियो की चाकू मार कर जान ले ली गई है। जिससे कि बकरी के मालिक को हजारों का नुकसान हुआ है।

बेगूसराय में बीते रात असामाजिक तत्वों ने 8 बकरियो को मारी चाकू,सभी की मौत, पशु पालको में मायूशी 2बकरी मालिक नावकोठी वार्ड 12 निवासी अकलू यादव के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि बीते रात वह तकरीबन 10:00 बजे खाना खाकर अपने घर में सो गए थे और सुबह जब 3:00 बजे वह उठे और शौच के लिए बाहर निकले तो उन्होंने पहले दो बकरी को मृत पाया। तत्पश्चात वह अन्य बकरियों के बथान में गए तो छह अन्य बकरियां भी मरी पड़ी थी। जब गौर से देखा गया तो सभी बकरियों को चाकू मार कर उनकी जान ली गई थी।

बेगूसराय में बीते रात असामाजिक तत्वों ने 8 बकरियो को मारी चाकू,सभी की मौत, पशु पालको में मायूशी 3घटना की सूचना कानों कान  लोगों तक पहुंची। तत्पश्चात स्थानीय मुखिया राष्ट्रपति कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल किसान के द्वारा किसी पर शक नहीं जाहिर किया गया है। उन्होंने कहा है कि ना तो उन्होंने किसी को चाकू मारते देखा और ना ही किसी को भागते देखा है। पूरे मामले की जानकारी नावकोठी थाने की पुलिस को दी गई है पुलिस अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article