नालंदा: राजगीर में मलमास मेला के उद्घाटन के पहले हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान नजदीक आया पक्षी, बड़ा हादसा होने से टला

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

नालंदा: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब अचानक एक पक्षी हेलीकॉप्टर के बेहद करीब आ गया। पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर निर्धारित हेलीपैड पर उतर रहा था, तभी एक पक्षी उड़ते हुए हेलीकॉप्टर के पास पहुंच गया। कुछ पल के लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों की सांसें थम गईं, हालांकि पायलट ने स्थिति को संभालते हुए हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग करा दी।

नालंदा: राजगीर में मलमास मेला के उद्घाटन के पहले हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान नजदीक आया पक्षी, बड़ा हादसा होने से टला 2घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई। राहत की बात रही कि मुख्यमंत्री समेत हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।

नालंदा: राजगीर में मलमास मेला के उद्घाटन के पहले हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान नजदीक आया पक्षी, बड़ा हादसा होने से टला 3भारत में वीवीआईपी हेलीकॉप्टर संचालन के दौरान “बर्ड हिट” को गंभीर सुरक्षा जोखिम माना जाता है और ऐसे मामलों में तत्काल सुरक्षा समीक्षा की जाती है। इसी तरह की घटनाएं पहले भी अन्य मुख्यमंत्रियों के हेलीकॉप्टर के साथ सामने आ चुकी हैं। वही इस घटना को लेकर भाजपा नेताओं ने कहा जाको राखे साइयां मार सके ना कोई।

Share This Article