फाइलेरिया मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय/बीहट-मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) राउंड के तहत सुधा डेयरी बरौनी में समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौनी के तत्वावधान में पिरामल फाउंडेशन द्वारा फाइलेरिया दवा सेवन बूथ का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य फाइलेरिया उन्मूलन को गति देना और समुदाय को इस बीमारी के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का उद्घाटन सुधा डेयरी के प्रबंध निदेशक रविंद्र प्रसाद ने किया।

कार्यक्रम में सुधा डेयरी के मैनेजर हेमेंद्र कुमार, ड्यूटी मैनेजर सतीश चंद्र शुक्ला, वेदप्रकाश महाराज, बरौनी प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक संजय कुमार, आशा पर्यवेक्षक लल्लन कुमार, आशा कार्यकर्ता प्रतीक्षा कुमारी और ममता कुमारी सहित अन्य महत्वपूर्ण स्वास्थ्य अधिकारी एवं स्थानीय प्रशासनिक सदस्य उपस्थित रहे।इस मौके पर पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि ऐश्वर्य कुमार और अर्पित पाल ने फाइलेरिया के कारण, लक्षण, प्रभाव और रोकथाम के उपायों पर विस्तृत चर्चा की।

फाइलेरिया मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है 2 उन्होंने उपस्थित लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि फाइलेरिया मच्छरों के काटने से फैलने वाली एक गंभीर संक्रामक बीमारी है, जो समय पर दवा सेवन से पूरी तरह रोकी जा सकती है।यह पहल फाइलेरिया मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पिरामल फाउंडेशन का यह प्रयास स्वास्थ्य जागरूकता और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगा, जिससे समाज में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और निवारक उपाय सुनिश्चित किए जा सकें।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article