नालंदा: बच्चो को खिलाई गई अल्बेंडाजोल और फलेरिया की गोली,दवा खाने के बाद 17 स्कूली बच्चो की तबीयत बिगड़ी

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के अस्थावां प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम के तहत दवा खाने से विद्यालय के करीब 30 छात्र बीमार हो गए। आनन फानन में सभी बच्चों को अस्थावां रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

- Sponsored Ads-

जहां चिकित्सक की निगरानी में सभी बच्चों को इलाज के बाद घर वापस भेज दिया गया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक शिवधर पासवान ने बताया कि स्वस्थकर्मियों की देखरेख में विद्यालय के सभी बच्चों को दवा खिलाई गई। दवा खाने के थोड़ी देर बाद कुछ बच्चों ने उल्टी ,सर में चक्कर व दर्द शिकायत करने लगे ।

नालंदा: बच्चो को खिलाई गई अल्बेंडाजोल और फलेरिया की गोली,दवा खाने के बाद 17 स्कूली बच्चो की तबीयत बिगड़ी 2जिसके बाद इसकी जानकारी शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग को दी गई । जहां से तुरंत एंबुलेंस भेज कर बच्चों को अस्पताल लाया गया । जहां इलाज के बाद सभी बच्चे ठीक होकर घर चले गए। सभी बच्चों की स्थिति समान्य है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article