सरपंच ने किया दलित महिला के साथ गलत काम, पति पत्नी के बीच हुए विवाद को लेकर इंसाफ मांगने गई थी महिला, सरपंच हुआ फरार

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

नालंदा-तेल्हाडा थाना क्षेत्र इलाके में दलित महिला के साथ गन्दा काम की घटना सामने आई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दलित महिला और उसके पति के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी कहासुनी को लेकर यह मामला पंचायत के सरपंच के पास गया था।

सरपंच ने इस विवाद को सुलझाने के लिए दलित महिला को सरपंच कार्यालय बुलाया था। महिला अपने विवाद को सुलझाने के लिए जैसे ही सरपंच के पास गई। सरपंच ने महिला को अकेला देख उसके साथ गन्दा काम की घटना को अंजाम दिया। वहीं इस घटना के बाद सरपंच फरार बताया जा रहा है।

सरपंच ने किया दलित महिला के साथ गलत काम, पति पत्नी के बीच हुए विवाद को लेकर इंसाफ मांगने गई थी महिला, सरपंच हुआ फरार 2हिलसा डीएसपी रंजन कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए थाने में नामजद प्राथमिक की दर्ज की गई है। फरार सरपंच गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किया जा रहा है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article