नालन्दा: एक छात्रा ने फांसी लगा किया खुदकुशी, सुसाइड नोट में अपनी मर्जी से खुदकुशी की बात लिखी

DNB Bharat Desk

मामला बिन्द थाना क्षेत्र के इब्राहीम पुर गांव का है।

डीएनबी भारत डेस्क

नालन्दा में एक छात्रा ने फांसी लगा बुधवार को खुदकुशी कर ली। मामला बिन्द थाना क्षेत्र के इब्राहीम पुर गांव का है। घटना के संबंध में मृतका के परिजन ने बताया कि बीती रात खाना खाने के बाद गुड्डी कुमारी अपने कमरे में सोने चली गई। बुधवार की सुबह जब वह काफी देर तक कमरें का दरवाजा नहीं खुला तो घर के लोगों को संदेह हुआ।

- Sponsored Ads-

इसके बाद पिछ्ले दरवाजे से जब झांक कर देखा गया तो गुड्डी फन्दे के सहारे लटकी हुई मिली। वहीं घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। परिजन ने बताया कि गुड्डी मेडीकल की तैयारी कर रही थी। 2 बार उसने नीट की परीक्षा दी थी।

नालन्दा: एक छात्रा ने फांसी लगा किया खुदकुशी, सुसाइड नोट में अपनी मर्जी से खुदकुशी की बात लिखी 2जिसमें वह असफल रही थी। इसी डिप्रेशन में आकर उसने फांसी लगा खुदकुशी कर ली,उसके पास से एक लेटर भी बरामद हुआ था। जिसमें उसने अपनी मर्जी से खुदकुशी की बात लिख रखी है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article