बेगूसराय में बारात जा रहे हैं बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी, दो दर्जन से अधिक बाराती गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में बारात जा रहे हैं बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। वही बस पलटने से बस पर सवार दो दर्जन से अधिक बाराती गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायल बाराती को इलाज के लिए अलग-अलग निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। जिसमें दो बाराती की स्थिति चिंताजनक है।उसका इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है।

बेगूसराय में बारात जा रहे हैं बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी, दो दर्जन से अधिक बाराती गंभीर रूप से घायल 2घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के अयोध्या गांव की है।बताया जा रहा है कि बाराती वैशाली जिले से तेघरा थाना क्षेत्र के अयोध्या गांव जा रहा था। तभी घर से कुछ ही दूर पर बस अनियंत्रित हो गया और गड्ढे में पलट गया। बस पर सवार तकरीबन दो दर्जन से अधिक बाराती गंभीर रूप से घायल हो गया।  घटना के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक भगदड़ जैसा स्थिति उत्पन्न हो गया वहीं सभी घायल बाराती को बस से निकालकर इलाज के लिए अलग-अलग निजी क्लीनिक में भर्ती कराया जिसमें दो बाराती की स्थिति चिंताजनक था।

बेगूसराय में बारात जा रहे हैं बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी, दो दर्जन से अधिक बाराती गंभीर रूप से घायल 3जिससे दोनों बाराती का इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है। इस घटना  के संबंध में चौकीदार ने बताया है कि वैशाली जिले से बारात अयोध्या गांव जा रहा था। उन्होंने बताया है कि अयोध्या गांव जाने वाले रास्ते में बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। उन्होंने बताया है कि बस पर सवार 30 से अधिक बाराती गंभीर रूप से घायल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार वैशाली जिले के रहने वाले उदय कुमार का शादी बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र के अयोध्या गांव के रहने वाले अशोक पंडित के लड़की के साथ शादी होने वाला था।

वैशाली जिले से सभी लोग बस पर सवार होकर बाराती अयोध्या गांव आ रहा था तभी रास्ते में अनियंत्रित होकर बस गड्ढे में पलट गया।  घटना के बाद शादी की खुशी गम में तब्दील हो गया वहीं घटना होने के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा। आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से बराती से भरा बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटा हुआ है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article