नालंदा:तीन दिनों से गायब युवक का शव गोंईठवा नदी के पास मिलने से मची हड़कंप,युवक के शरीर पर कई जगह गहरे जख्म के निशान, कई दांत भी तोड़े

DNB Bharat Desk

नालंदा जिले में इन दिनों अपराध काफी चरम पर है।ताजा मामला बिहार थाना क्षेत्र इलाके के रामजी चक गांव की है जहां गोईठवा नदी के पास युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।घटना के संबंध में मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि युवक अमरेंद्र कुमार बीते पांच मई से लापता था।

परिजनों के द्वारा युवक की काफी खोजबीन भी की गई लेकिन युवक का कोई सुराग पता नहीं चला।युवक के परिजनों ने इसकी लिखित शिकायत बिहार थाना से की।परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।बताया जाता है कि पुलिस लिखित शिकायत के बावजूद युवक को सही तरीके से खोज नहीं सकी जिसके कारण युवक की हत्या हो गई।युवक के शरीर पर कई गंभीर चोट के निशान है।

नालंदा:तीन दिनों से गायब युवक का शव गोंईठवा नदी के पास मिलने से मची हड़कंप,युवक के शरीर पर कई जगह गहरे जख्म के निशान, कई दांत भी तोड़े 2युवक के कई दांत भी अपराधियों ने तोड़ दिए जिससे साफ प्रतीत होता है युवक के साथ कितनी हैवानियत हुई होगी।फिलहाल मौके पर एफएसएल की टीम और बिहार थाना पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।हत्या किन कारणों से हुआ इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है।

Share This Article