वीरपुर में जदयू ने समारोह पूर्वक मनाया कर्पूरी जी की 101 वीं जयंती

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के वीरपुर पश्चिम पंचायत के रंजीत सिंह के दरवाजे पर वीरपुर जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद चौधरी की अध्यक्षता में प्रखंड क्षेत्र के जदयू कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न से सम्मानित स्वर्गीय करपुरी ठाकुर जी के फोटो पर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित कर 101 वी जयंती समारोह पूर्वक मनाया।

- Sponsored Ads-

वीरपुर में जदयू ने समारोह पूर्वक मनाया कर्पूरी जी की 101 वीं जयंती 2इस अवसर पर वक्ताओं ने करपुरी जी को गरीबों, दलितों, अल्पसंख्यकों के लिए आवाज उठाने वाले और हर सामंतवादी सोच के खिलाफ संघर्ष करने वाले योद्धा के जिवनी पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा।आज सुवे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी भी करपुरी जी के बताए पद चिन्हों पर चल रहे हैं।

वीरपुर में जदयू ने समारोह पूर्वक मनाया कर्पूरी जी की 101 वीं जयंती 3जिससे समाज के हर तबके के लोगों को फायदा मिल रहा है। मौके पर राम सुन्दर सिंह कुशवाहा, उपेंद्र महतों,फुल चन्द यादव, रंजीत सिंह, कृष्णनंदन पासवान, मोहम्मद हाकीम, कौशल राय, उमेश पासवान समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article