नालंदा: ड्रग्स का ओवर डोज लेने से सख्श की हुई मौत, परिजनों ने तीन दोस्तों पर ओवरडोज ड्रग्स देकर हत्या का लगाया आरोप

DNB Bharat Desk

लहेरी थाना क्षेत्र इलाके के शिवाजी कॉलोनी में दीपू नाम के सख्श की मौत ड्रग्स का ओवर डोज लेने से हो गई। परिजनों ने दीपू के तीन दोस्तो पर ड्रग्स का ओवर डोज देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। दीपू के परिजनों ने बताया कि 10 दिन पूर्व दीपू हैदराबाद से अपने घर शिवाजी कॉलोनी लौटा था।

 नालंदा: ड्रग्स का ओवर डोज लेने से सख्श की हुई मौत, परिजनों ने तीन दोस्तों पर ओवरडोज ड्रग्स देकर हत्या का लगाया आरोप 2इस दौरान दीपू के तीन दोस्त रोहित विक्की और चंदन तीनों ने मिलकर दीपू को अपने कमरे पर बुलाकर ड्रग्स का ओवरडोज दिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए मृतक के परिजनों ने रामचंद्रपुर सड़क मार्ग को जाम कर दिया और आगजनी की। 

नालंदा: ड्रग्स का ओवर डोज लेने से सख्श की हुई मौत, परिजनों ने तीन दोस्तों पर ओवरडोज ड्रग्स देकर हत्या का लगाया आरोप 3घटना की जानकारी मिलने पर लहेरी थानाध्यक्ष और दीपनगर थानाध्यक्ष घटना स्थल पर पहुंचकर गुस्सा आए लोगों को समझकर जाम को हटाया थाना अध्यक्ष ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि शख्स ड्रग्स पीकर गिरा हुआ है।थानाध्यक्ष ने कहा कि परिजनों के दिए फर्द बयान पर कारवाई की जाएगी।

Share This Article