कक्षा 1 से 8 वीं तक के सभी बच्चों का पढ़ने व गणितीय क्षमता की जांच टेस्टिंग टूल से की जाएगी – बीपीएम

DNB Bharat Desk

भगवानपुर प्रखंड के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय में कक्षा 1 से 8 वीं तक के सभी बच्चों का पढ़ने व गणितीय क्षमता की जांच टेस्टिंग टूल से की जाएगी। यह जानकारी बीपीएम विवेक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि टेस्टिंग टूल द्वारा बच्चों का भाषा व गणितीय दक्षता की जांच की जाएगी।

- Sponsored Ads-

कक्षा 1 से 8 वीं तक के सभी बच्चों का पढ़ने व गणितीय क्षमता की जांच टेस्टिंग टूल से की जाएगी - बीपीएम 2भाषा में अक्षर ज्ञान,शब्द ज्ञान,अनुच्छेद व कहानी पढ़ने की क्षमता की जांच  एवं गणित में अंक पहचान,संख्या पहचान,जोड़ व भाग की दक्षता की जांच की जाएगी। जो बच्चे कमजोर होंगे उन्हें अध्यापन कर दक्ष बनाया जाएगा। उसके बाद अंतिम दक्षता की जांच की जाएगी। उन्होंने सभी प्रधानको 24 दिसम्बर तक बच्चों की टेस्टिंग टूल से जांच कर बीआरसी में रिपोर्ट जमा करने का निदेश दिया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article