कैमूर: डीजे बजाकर पैक्स चुनाव का जश्न मना रहे लोगों को समझाने गयी पुलिस के साथ मारपीट,पांच गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के नौगढ़ गांव में पैक्स चुनाव का रिजल्ट आने के बाद डीजे बजाकर जीते प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा जुलूस निकाला गया था । जहां विपच्छी प्रत्याशी के समर्थकों के बीच बकझक होने लगी। इसकी सूचना ग्रामीण द्वारा पुलिस को दी गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया तो पुलिस पर ही उन लोगों ने हमला बोल दिया और मारपीट पर उतारू हो गए। जिसमें एक पुलिसकर्मी को चोट आई है। उसके सर में सात टांके लगाए गए हैं।

- Sponsored Ads-

कैमूर: डीजे बजाकर पैक्स चुनाव का जश्न मना रहे लोगों को समझाने गयी पुलिस के साथ मारपीट,पांच गिरफ्तार 2जहां पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया और 15 नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। गिरफ्तार सिपाही भोजपुर जिला के गडहनी थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी अजीज आलम का 42 वर्षीय पुत्र मोहम्मद शोएब मलिक बताया गया है । जो भगवानपूर थाने में पोस्टेड है। सिपाही शोएब मलिक ने बताया पैक्स चुनाव में जीते हुए प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा डीजे बजाया जा रहा था। सूचना मिली तो शांति व्यवस्था कायम करने को लेकर नौगढ़ गांव पहुंचे हुए थे।

कैमूर: डीजे बजाकर पैक्स चुनाव का जश्न मना रहे लोगों को समझाने गयी पुलिस के साथ मारपीट,पांच गिरफ्तार 3जुलूस में नाच रहे लोगों को समझाया जा रहा था इसी बीच उन लोगों ने हम लोगों के ऊपर पथराव कर दिया जिसमें मुझे गंभीर चोट लगी है ।भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार ने बताया पैक्स चुनाव का रिजल्ट आने के बाद जीते हुए प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा जुलूस निकाला गया था वही विपक्षी पार्टी से टकराव हो गया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस पहुंची तो पुलिस पर उन लोगों द्वारा हमला कर दिया गया। जिसमें एक सिपाही घायल हुआ है । जिसके सर में सात टांके लगाए गए हैं। पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है 15 नामजद और कई अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article