ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार पहुंचे बिहार शरीफ प्रखंड कार्यालय, लाभार्थियों के बीच लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन,बिहार राज्य निशक्तता पेंशन और मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत किया पर्चा का वितरण

DNB Bharat Desk

बिहारशरीफ प्रखंड कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बिहार राज्य निशक्तता पेंशन तथा मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत लाभार्थियों के बीच स्वीकृति पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में बीडीओ मनीष कुमार, सीओ लखेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

- Sponsored Ads-

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ उनके घर तक पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार लोगों को कार्यालय बुलाकर योजनाओं का लाभ उपलब्ध करा रही है ताकि किसी भी पात्र व्यक्ति को परेशानी न हो।झारखंड में जेपीएससी अभ्यर्थियों के आंदोलन पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने और आंदोलन करने का अधिकार है, लेकिन आंदोलन शांतिपूर्ण होना चाहिए।

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार पहुंचे बिहार शरीफ प्रखंड कार्यालय, लाभार्थियों के बीच लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन,बिहार राज्य निशक्तता पेंशन और मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत किया पर्चा का वितरण 2ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जाना चाहिए जिससे किसी को नुकसान पहुंचे। उन्होंने उम्मीद जताई कि झारखंड सरकार आंदोलनकारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर समाधान निकालेगी।राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए मंत्री ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस समर्थित सरकार होने के कारण राहुल गांधी इस मुद्दे पर मौन हैं।

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार पहुंचे बिहार शरीफ प्रखंड कार्यालय, लाभार्थियों के बीच लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन,बिहार राज्य निशक्तता पेंशन और मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत किया पर्चा का वितरण 3उन्होंने कहा कि यदि राहुल गांधी न्याय की बात करते हैं तो उन्हें आंदोलनरत छात्रों के पक्ष में खुलकर बोलना चाहिए और उनकी मांगों के समाधान के लिए पहल करनी चाहिए।

Share This Article