नालंदा: नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष शिवचरण प्रसाद के घर पर हुए गोलीबारी का वीडियो आया सामने

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

नालंदा-पिछले दिनों नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष शिवचरण प्रसाद के ऊपर चुनाव जीतने के बाद हुई गोलीबारी मामले का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि किस तरह से कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोग रात के अंधेरे में शिवचरण प्रसाद के घर पर चढ़कर गोलीबारी और गाली गलौज करते दिख रहे हैं।

वहीं इस घटना के बाद लगातार पीड़ित परिवार के ऊपर केस उठाने की धमकी भी जा रही है। राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष सोनू कुशवाहा ने पीड़ित परिवार से जाकर मुलाकात की। इस दौरान जिलाध्यक्ष सोनू कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल अपने प्रवृत्ति के अनुसार नालंदा जिले में आतंक फैलाने का काम कर रही है।

नालंदा: नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष शिवचरण प्रसाद के घर पर हुए गोलीबारी का वीडियो आया सामने 2राजद नेता एवं उनके गुर्गों के द्वारा दीपनगर में खुलेआम गोलीबारी की घटना को अंजाम देने का काम किया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उन्होंने स्पीडी ट्रायल के तहत इस घटना में शामिल लोगों के ऊपर कारवाई करने और पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article