डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तेयाय ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना पर ओपी प्रभारी नुतन कुमारी के नेतृत्व में तेयाय गांव में छापामारी कर एक लोडेड देशी कट्टा व 750 एमएल विदेशी शराब का एक बोतल के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया।
- Sponsored Ads-

गिरफ्तार युवक की पहचान तेयाय निवासी प्रमोद महतों के पुत्र नितिश कुमार, अरविंद तांती के पुत्र बिरजू कुमार व सदेह तांती के पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
