प्रसिद्ध साहित्यकार एवं समालोचक प्रोफेसर मैनेजर पांडेय के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

DNB Bharat Desk

प्रसिद्ध साहित्यकार एवं समालोचक प्रोफेसर मैनेजर पांडेय के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

डीएनबी भारत डेस्क

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रसिद्ध साहित्यकार, समालोचक एवं जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में प्रोफेसर रहे मैनेजर पांडेय के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि बिहार के गोपालगंज के रहनेवाले मैनेजर पांडेय को समालोचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये जाना जाता है। साहित्य के क्षेत्र में काम करते हुये उन्होंने कई पुस्तकें भी संपादित की। वे जवाहर लाल विश्वविद्यालय में भारतीय भाषा केन्द्र में अध्यक्ष भी रहे थे।

- Sponsored Ads-

मैनेजर पांडेय को साहित्य में योगदान के लिये दिनकर राष्ट्रीय सम्मान, गोकुलचंद आलोचना पुरस्कार, शलाका सम्मान से सम्मानित किया गया था। उनके निधन से साहित्यिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article