सहुरी पैक्स प्रबंध समिति के सदस्य पद पर 7 अभ्यर्थियों ने दर्ज कराया नामांकन – अनुरंजन कुमार

DNB Bharat Desk

प्राथमिक कृषि साख समिति लिमिटेड के चुनाव को लेकर नामांकन आरम्भ,नामांकन के पहले दिन 7 अभ्यर्थियों ने दर्ज कराया नामांकन।

डीएनबी भारत डेस्क

प्राथमिक कृषि साख समिति लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध समिति के सदस्य पद पर चुनाव को लेकर बरौनी प्रखण्ड मुख्यालय स्थित कारगिल शहीद निरज स्मृति सभागार भवन में मंगलवार को निर्धारित समय सुबह 11 बजे से शाम के 3 तीन बजे तक में 7 अभ्यर्थियों ने आवेदन दाखिल किया। वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ अनुरंजन कुमार ने बताया कि बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत सहुरी पैक्स प्रबंध समिति के सदस्य पद पर नामांकन के प्रथम दिन 7 अभ्यर्थियों ने अपना-अपना पर्चा दाखिल किया है।

नामांकन पर्चा दाखिल करने वालों में सामान्य कोटी से सदस्य पद पर राम कुमार सिंह, रंजीत कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह, पिछड़ा वर्ग कोटी से सदस्य पद पर रघुवंश साह, अत्यंत पिछड़ा वर्ग कोटी से सदस्य पद पर राम कुमार पंडित, एससी पुरुष कोटी गंगा राम पासवान, एससी महिला कोटी से सदस्य पद पर सुनीता देवी ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है। आगे उन्होंने कहा कि अध्यक्ष एवं सदस्य सामान्य कोटी के अभ्यर्थियों लिए 1000/- आरक्षित तथा महिला कोटी के अभ्यर्थियों के लिए 500– का एन आर कटाना अनिवार्य है। तथा विहित प्रपत्रों में जानकारी प्रविष्ट कर नामांकन पर्चा दाखिल करना है।

- Sponsored Ads-

सहुरी पैक्स प्रबंध समिति के सदस्य पद पर 7 अभ्यर्थियों ने दर्ज कराया नामांकन - अनुरंजन कुमार 2वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए बीसीओ शैलेश कुमार ने बताया कि नामांकन 21 नवंबर तक चलेगा। नामांकन का निर्धारित अवधि, सुबह 11 बजे से शाम के 3 बजे तक होना है। आगामी 22 एवं 23 नवंबर को स्कूटनी, 26 नवंबर को नाम वापसी तथा वैद्य अभ्यर्थियों के बीच प्रतिक चिन्ह आवंटित किया जाएगा। आगामी 03 दिसम्बर को मतदान और 04 दिसम्बर को बरौनी ब्लॉक परिसर में ट  प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारी शैलेश कुमार, प्रखण्ड पंचायती राज पदाधिकारी ऋमझिम गुड़िया, प्रखण्ड सांख्यिकी पदाधिकारी पंकज कुमार, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार सिंह, प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी दीपक भारद्वाज, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी बैजू पासवान सहित अन्य उपस्थित थे।

बेगुसराय,बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article