बिहार के लोक गायिका शारदा सिन्हा को बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप के जुबली हॉल में दी गयी श्रद्धांजलि

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय के बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप के जुबली हॉल में आज पद्मश्री और पद्म भूषण से सम्मानित बिहार की लोक गायिका शारदा सिन्हा की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।  श्रद्धांजलि सभा में पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह एवं मटिहानी विधायक राजकुमार एवं नगर विधायक कुंदन सिंह एवं एमएलसी सर्वेश सिंह और पूर्व एमएलसी रजनीश कुमार सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे।वही श्रद्धांजलि सभा का संबोधित कर रहे हैं वरिष्ठ पत्रकार अभिरंजन  ने कहा है कि लोक गायिका शारदा सिन्हा के जाने के बाद आज पूरा देश में शोक की लहर बनी हुई है। बिहार  कोकिला कहे जाने वाले शारदा सिन्हा आज मेरे बीच नहीं है।

बिहार के लोक गायिका शारदा सिन्हा को बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप के जुबली हॉल में दी गयी श्रद्धांजलि 2आज सभी लोग उनके श्रद्धांजलि देने के लिए एक जगह एकत्रित हुए हैं। इस दौरान सभी लोग भावुक हो गये। वही पूर्व एमएलसी रजनीश कुमार ने  मंच को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार  कोकिला शारदा सिन्हा ने अपने गीतों के माध्यम से बिहार का नाम रोशन किया है। शारदा सिन्हा बेगूसराय की बहु थी। अपनी सुरों की बदौलत उन्होंने बिहार को ऊंचाइयों पर पहुंचाया। शारदा सिन्हा के गीतों के बिना लोक आस्था का महापर्व छठ अधूरा है। इस बार के छठ पर्व में उनकी कमी हर किसी को महसूस हुई।

- Sponsored Ads-

बिहार के लोक गायिका शारदा सिन्हा को बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप के जुबली हॉल में दी गयी श्रद्धांजलि 3वही मटिहानी विधायक राजकुमार ने कहा है कि पूरे बिहार को अपने गीत के माध्यम से देश के ऊंचाइ तक पहुंच ने का काम किया। बता दें कि 5 नवम्बर को महापर्व छठ के नहाय खाय के दिन लोक गायिका 72 वर्षीया शारदा सिन्हा का निधन दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान हुआ था। जिसके बाद अगले दिन 6 नवंबर को उनका पार्थिव शरीर पटना लाया गया। राजेंद्र नगर स्थित आवास पर पहुंचकर कई राजनेता व अन्य गणमान्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अगले दिन 7 नवम्बर को सुबह साढ़े 10 बजे गुलबी घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र अंशुमान ने मुखाग्नि दी।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article