बेगूसराय में स्नान करने के दौरान पोखर में डूबने से एक युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के  कुरहा गांव की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में स्नान करने के दौरान पोखर में डूबने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।  मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के  कुरहा गांव की है। मृतक युवक की पहचान कुरहा गांव के रहने वाले स्वर्गीय छोटे लाल तांती का पुत्र विजेंद्र तांती के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि आज विजेंद्र ताप्ती गांव में ही पोखर में स्नान करने के लिए गए थे। स्नान करने के दौरान ही पैर फिसल गया।जिससे वह गहरे पानी में चले गए और डूब गया। उन्होंने बताया है कि काफी खोजबीन किया।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में स्नान करने के दौरान पोखर में डूबने से एक युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2 लेकिन कोई आता पता नहीं चल सका फिर बाद में पता चला कि स्नान करने के दौरान पोखर में डूब गया है। काफी खोजबीन के बाद पोखर के पानी से शव को बरामद किया गया है। फिलहाल साहेबपुर कमल थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article