भगवानपुर थाना परिसर में जनता दरबार का किया गया आयोजन, एक मामले का हुआ निष्पादन

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय के भगवानपुर थाना परिसर में शनिवार को स्प्ताहिक जनता दरबार का आयोजन सीओ रानू कुमार की अध्यक्षता में किया गया। जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्या को सीओ ने गंभीरता से सुना।इस संबंध में सीओ रानू कुमार ने बताया कि पुराने चार मामले लंबित थे और नए एक मामले आए जिसमें एक मामले का निष्पादन दोनों पक्षों के उपस्थिति किया गया।

- Sponsored Ads-

अन्य बचे मामले में दोनो पक्षों को सूचित किया जाएगा अगर अगले सप्ताह दोनो पक्ष उपस्थित होते हैं तो सभी मामलों का निष्पादन कर दिया जाएगा। वही निष्पादित मामले में उपस्थित दोनो पक्षों को अपर थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने कहा जिस मामले का निष्पादन हो गया है। अगर दोनो पक्षों में से कोई भी पक्ष किसी प्रकार का विवाद करते हैं तो उन पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी मौके पर, एसआई शोभा कुमारी, राज्स्व कर्मचारी अरविंद कुमार भारती, दीपक कुमार आदि उपस्थित थे।

भगवानपुर, बेगूसराय से गणेश प्रसाद

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article