लापता बालक का सुराग बताने वाले को मिलेगा 25000 ईनाम – एसपी बेगूसराय

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के वीरपुर थाना क्षेत्र के मलहडीह वार्ड संख्या 6 निवासी संजय सहनी का 9 वर्षीय पुत्र साहिल कुमार सोमवार से है लापता।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसरायजिला के वीरपुर थाना क्षेत्र के मलहडीह वार्ड संख्या 6 निवासी संजय सहनी का 9 वर्षीय पुत्र साहिल कुमार सोमवार से लापता है।जिससे उसके परिजन बेहद परेशान हैं। बुधवार को थाना पहुंचे एसपी योगेंद्र कुमार से इस मामले में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि पुलिस के द्वारा बच्चे के परिजनों, रिश्तेदारों व जहां बच्चा खेलने जाता था,वहां भी जांच पड़ताल की जा रही है।

- Sponsored Ads-

इस मामले को लेकर तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और लापता बालक का फोटो सोशल मीडिया व प्रिंट मीडिया में दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फोटो ग्राफ के आधार पर उक्त बालक का सुराग बताने वाले को इस नेक काम के लिए 25000 हजार रुपए का इनाम मेरे द्वारा दिया जाएगा। उन्होंने आगामी दुर्गापूजा को सौहार्दपूर्ण व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न करने को लेकर क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि पूजा की सारी तैयारी जिला प्रशासन द्वारा पूरी कर ली गई है।

सभी पूजा पंडालों का पुलिस के द्वारा मुआयना किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य है। पूजा पंडाल में पानी व बालू की व्यवस्था करनी होगी, जिससे आग की स्थिति में काबू पाया जा सके।पूजा समिति ही स्वयंसेवी को तैनात करेंगे। डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। किसी पूजा पंडाल में डीजे बजते हुए पकड़ाया जाएगा तो तुरंत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही अश्लील नृत्य व गीत पर पूरी तरह से रोक रहेगी। भीड़ जितना संभाल सके, उतना ही पंडाल का निर्माण करें। थाना के सभी पुलिस अधिकारी को पूजा पंडाल में ड्यूटी लगाई गई है।वे पूरे मेले पर निगरानी रखेगें। थाने की गश्ती टीम व टाइगर मोबाइल हमेशा गश्त करती दिखेगी। मौके पर बरौनी अंचल निरीक्षक मदन कुमार, सदर अंचल निरीक्षक हिमांशु कुमार सिंह, पूर्व मुखिया सुखराम महतो आदि मौजूद थे.

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article