युवाओं ने शक्ति की आराधना करते हुए सिमरिया घाट से दण्ड देते हुए सिद्धपीठ बड़की दुर्गा मंदिर तक की यात्रा की

DNB Bharat Desk

लगभग 150 की संख्या में गंगा तट से सिद्धपीठ बड़की दुर्गा मंदिर तक दण्ड दिया।

डीएनबी भारत डेस्क

नवरात्र में जहां एक तरफ शक्ति की पूजा के लिए भक्त उपवास पाठ कर रहें हैं ।वहीं दूसरी ओर बीहट गांव के युवाओं ने शक्ति की आराधना करते हुए सिमरिया घाट से दण्ड देते हुए सिद्धपीठ बड़की दुर्गा मंदिर तक की यात्रा की। गांव में युवकों के इस सराहनीय पहल से लोगों में उत्सुकता बनी रही। 150 की संख्या में सिमरिया गंगा तट से दंड देते हुए ये नौजवान सिद्धपीठ बड़की दुर्गा मंदिर बीहट पहुंचे ।

- Sponsored Ads-

युवाओं ने शक्ति की आराधना करते हुए सिमरिया घाट से दण्ड देते हुए सिद्धपीठ बड़की दुर्गा मंदिर तक की यात्रा की 2ये जवान जहां एक तरफ मां दुर्गा के प्रति अपनी आस्था और विश्वास दिखा रहे थे । वहीं दूसरी तरफ शहीद भारतीय जवानों के प्रति भी अपनी विनम्र श्रद्धांजलि दी। दण्ड दे रहे कसहा के श्रवण ने बताया कि भले माहौल नवरात्रा का हो लेकिन हमारे साथी आज देश के विकास, शांति, अमन, चैन, भाईचारा के लिए आज हम लोगों ने दंड दिया है। विकास बताते हैं कि हम लोगों की यह समझ रहती है कि हम अपने भारतीय जवानों को जो देश के लिए बलि देते हैं उन्हें यह श्रद्धांजलि दें।

युवाओं ने शक्ति की आराधना करते हुए सिमरिया घाट से दण्ड देते हुए सिद्धपीठ बड़की दुर्गा मंदिर तक की यात्रा की 3इसलिए हम लोगों ने नवरात्र के मौके पर शक्ति की पूजा करते हुए देश को शक्ति मिले इसलिए लगभग 150 की संख्या में गंगा तट से सिद्धपीठ बड़की दुर्गा मंदिर तक दण्ड दिया। इस दण्ड विधान में आनन्द, सरोज, गौतम, गौरव, रौशन, शिवम, आदित्य, सुजीत, रवि, गुलशन, गोपाल, निशु, पीयूष, अतुल, सिकन्दर, रोहित सहित अन्य युवकों ने हिस्सा लिया। इस युवकों को देखने के लिए चांदनी चौक से लेकर दुर्गा मंदिर तक लोगों की भीड़ लगी रही ।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article