बछवाड़ा से दो महीने पूर्व गायब महिला को पुलिस ने चेरिया वरियारपुर से किया बरामद

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चिरंजीवीपुर गांव से विगत दो माह पूर्व गायब दो बच्चो की मां को बछवाड़ा थाना की पुलिस ने शुक्रवार को चेरियावरीयारपुर थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया। मामले को लेकर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि विगत दो माह पुर्व चिरंजीवीपुर गांव निवासी राम विलास दास का पुत्र सत्तन पासवान ने बछवाड़ा थाना में आवेदन देकर दो वर्षीय पुत्र समेत पत्नी को गायब होने की शिकायत किया था।

- Sponsored Ads-

आवेदन में कहा था कि मेरी पत्नी अपने एक पुत्र के साथ लेकर मायके के लिए घर से निकली थी लेकिन ना तो मायके पहुंची और ना किसी रिश्तेदार के यहां। काफी खोजबीन करने के उपरांत भी कहीं पता नहीं चल सका। उन्होंने बताया कि महिला के पास मोबाइल खुलते ही वैज्ञानिक अनुसंधान के द्वारा उक्त महिला को चेरियावरीयारपुर में होने की सूचना मिली। जिसके बाद बछवाड़ा पुलिस ने उक्त महिला को बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त महिला को पुछताछ के उपरांत 164 व्यान के लिए बेगूसराय नयायालय में भेज दिया गया।

बेगूसराय संवादाता सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article