भागलपुर विस्फोट मामले का आरोपित एवं पूर्णिया का दुर्दांत 03 लाख इनामी अपराधी मो बाबर का हुआ एनकाउंटर

DNB Bharat

पूर्णिया पुलिस एवं एसटीएफ का संयुक्त ऑपरेशन, बंगाल, बिहार में 18 से अधिक संगीन मामले थे दर्ज।

डीएनबी भारत डेस्क 

पूर्णिया में 3 लाख के इनामी डकैत और भागलपुर विस्फोट का आरोपी मो बाबर को पूर्णिया पुलिस एवं बिहार एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में एनकाउंटर में ढ़ेर किया गया। बिहार और बंगाल पुलिस को इस कुख्यात अपराधी की बहुत दिनों से तालाश थी।

- Sponsored Ads-

कुख्यात ईनामी मो बाबर पर बिहार-बंगाल में 18 से ज्यादा डकैती, लूट सहित अन्य संगीन मामलों के केस दर्ज थे। मो बाबर मूल रूप से बिहार के किशनगंज का रहने वाला था। पुलिस को लंबे वक्त से कुख्यात बाबर की तलाश थी। कुख्यात बाबर के आतंक से बिहार और बंगाल के लोग ही नहीं बल्कि बिहार पुलिस और एसटीएफ की टीम के साथ कोसी क्षेत्र के लोग भी परेशान थे।

भागलपुर विस्फोट मामले में आरोपित था बाबर

24 जून 2023 को भागलपुर के हुसैनाबाद के कुरैशी टोला में एक ब्लास्ट के दौरान 17 साल के एक युवक की मौत हो गई थी। 3 लोग बुरी तरह घायल हुए थे। इस घटना में पुलिस ने फरार चल रहे अपराधी मो बाबर को उसके घर से गिरफ्तार भी किया था।

पूर्णिया में बिहार के मोस्ट वांटेड डकैत मो बाबर को सुरक्षाकर्मियों ने ढेर कर दिया है। एसटीएफ बिहार और पूर्णिया पुलिस की टीम ने जॉइंट ऑपरेशन के तहत एनकाउंटर में कुख्यात इनामी डकैत को मार गिराया है। पुलिस और STF की ये कार्रवाई रविवार देर रात करीब 2 बजे अमौर गांव के धान के खेत में हुई है।

वहीं एसटीएफ एवं बिहार पुलिस की टीम ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जीएणसीए पूर्णिया लाया है। मौके पर सदर डीएसपी पुष्कर कुमार, सदर थानाध्यक्ष राजीव लाल, केहाट थानाध्यक्ष कौशल कुमार, मरंगा थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह सहित दर्जनों की संख्या में पूर्णिया पुलिस एवं एसटीएफ और जवान मौजूद हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article