नालंदा में एक माह पूर्व विधवा से अवैध संबंध के कारण बुजुर्ग की हुई थी

DNB Bharat

एक माह बाद पुलिस को मिली सफलता, महिला सहित 5 गिरफ्तार।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला के अस्थावां थाना क्षेत्र में एक माह पूर्व एक वृद्ध की हत्या कर शौचालय की टंकी में फेंक दिया गया था। उक्त मामले का एक माह बाद नालंदा जिला पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। जांच और गिरफ्तार घटना में शामिल आरोपियों से पूछताछ के मुताबिक विधवा के साथ अवैध संबंध के कारण बुजुर्ग की हत्या की गई थी। इस मामले में महिला समेत 5 आरोपियों को  गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों उक्सत घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

- Sponsored Ads-

बताते चलें कि पिछले माह अस्थावां थाना क्षेत्र के पॉलटेकनिक कॉलेज के नवनिर्मित मकान के शौचालय की टंकी में बुजुर्ग की हत्या कर शव फेंक दिया था। इस संबंध में सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने बताया कि पिछले अक्टूबर माह में बलवा निवासी 75 वर्षीय तृपित शर्मा का शव शौचालय की टंकी से मिली थी। मृतक का पुत्र मिठठू कुमार ने हत्या का मामला दर्ज करवाया था। जांच में 5 लोगों की संलिप्ता सामने आई। जब गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ की गयी तो पता चला कि 30 वर्षीया विधवा पिनो देवी घटनास्थल के बगल में झोपड़ी में रहती है। जिससे बुजुर्ग का अवैध संबंध था। पिनो देवी के द्वारा ही पांच लोगों की मदद से हत्या कि साजिश रची गई थी।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article