बाल बाल बच गया बड़ा दुर्घटना: मुजफ्फरपुर में फूड पैकेट एयरड्रॉप कर रहे हेलीकॉप्टर का इंजन फेल, फिर…

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से है जहां एक बड़ी दुर्घटना टल गई। बाढ़ पीड़ितों के बीच फूड पैकेट एयरड्रॉप कर रहे हेलीकॉप्टर का इंजन फेल हो गया जिसके बाद हेलीकॉप्टर क्रैश होने से बच गया। पायलट ने सूझ बूझ का परिचय देते हुए हेलीकॉप्टर को क्रैश होने से बचा लिया और पानी में उसका सफल लैंडिंग कराया।

- Sponsored Ads-

घटना में किसी प्रकार की कोई हताहत नहीं हुई, वहीं एसडीआरएफ और ग्रामीणों ने आनन फानन में राहत बचाव करते हुए दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर से एयरफोर्स के सभी जवानों और पायलट को सुरक्षित निकाल लिया। बताया जा रहा है कि घटना मुजफ्फरपुर के औराई की है जहां बाढ़ पीड़ितों के बीच फूड पैकेट एयरड्रॉप कर रहे एक हेलीकॉप्टर का इंजन फेल हो गया और हेलीकॉप्टर हवा में लहराने लगा।

हेलीकॉप्टर लहराते देख मौके पर अफरातफरी मच गई। हालांकि पायलट ने सूझ बूझ से काम लिया और हेलीकॉप्टर को पानी में उतारा। घटना में पायलट को हल्की चोट भी आई है। आनन फानन में हेलीकॉप्टर में सवार सभी एयरफोर्स कर्मियों और पायलट को एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर पहुंचाया गया। सभी लोग सुरक्षित और खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article