लैंड फॉर जॉब मामले में लालू को राहत या बढ़ेगी सजा…, फैसला आज…

DNB Bharat Desk

पटना: राजद सुप्रीमो लालू यादव की लैंड फॉर जॉब मामले में परेशानी बढ़ेगी या फिर राहत मिलेगा इस मुद्दे पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। लालू प्रसाद यादव के लिए शुक्रवार का दिन बहुत ही अहम होने वाला है। अगर फैसला लालू यादव के पक्ष में नहीं आता है तो बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले उनकी परेशानी बढ़ सकती है। लालू यादव ने निचली अदालतों में चल रही ट्रायल पर रोक लगाने की मांग सुप्रीम कोर्ट से की है। इस मामले में दिल्ली हाइकोर्ट पहले ही इंकार कर चुका है जिसके बाद लालू यादव ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।

हाइकोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा था कि निचली अदालतों पर रोक लगाने का कोई ठोस कारण नहीं है इसके साथ ही कोर्ट ने लालू यादव की केस रद्द करने की याचिका पर सीबीआई को नोटिस भेजते हुए 12 अगस्त सुनवाई टाल दी थी। हाइकोर्ट के इसी फैसले के विरुद्ध लालू यादव ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है जिस पर आज जस्टिस एम एम सुन्दरेश और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की याचिका सुनवाई करेगी।

- Sponsored Ads-

बता दें कि रेल मंत्री रहते हुए लालू यादव पर नौकरी देने के एवज में जमीन लेने का आरोप है। इस मामले में उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव, बेटी मीसा भारती समेत कई अन्य परिजन और रिश्तेदार को आरोपी बनाया गया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article