एपीएसएम बरौनी की महिला खिलाड़ी ने उपविजेता बनकर प्राप्त किया द्वितीय स्थान, कॉलेज परिवार ने दी बधाई

DNB Bharat Desk

अखिल भारतीय प्रतियोगिता में एपीएसएम बरौनी की छात्रा चयन होने पर दी बधाई

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता 2024 -2025 में अयोध्या प्रसाद सिंह स्मारक महाविद्यालय बरौनी की महिला खिलाड़ियों की टीम अपने हुनर,खेल कौशल एवं टीम वर्क में कुशलता का प्रदर्शन करते हुए उपविजेता बनकर द्वितीय स्थान पर रही।

उक्त प्रतियोगिता का आयोजन एम आर एम कॉलेज  दरभंगा में 23-24 सितम्बर को हुआ था। प्रधानाचार्य डॉ मुकेश कुमार ने एक सादे समारोह में टीम के सभी खिलाड़ियों, टीम मैनेजर डॉ भारती कुमारी एवं महाविद्यालय खेल प्रभारी डॉ नन्द किशोर पंडित को शुभकामनाएं देते हुए टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

- Sponsored Ads-

एपीएसएम बरौनी की महिला खिलाड़ी ने उपविजेता बनकर प्राप्त किया द्वितीय स्थान, कॉलेज परिवार ने दी बधाई 2विदित हो कि गत वर्ष महाविद्यालय के 05 महिला खिलाड़ियों ने विश्वविद्यालय टीम में प्रतिभाग किया था एवं अपनी प्रतिभा का परिचय कराते हुए पूर्वी क्षेत्र में चतुर्थ स्थान प्राप्त कर अखिल भारतीय प्रतियोगिता किए चयनित हुई थीं।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article