ऑनलाइन आवेदन देने के बाद भी समय पर नहीं ठीक हो रहा रकबा, खाता,खेसरा रसीद में है भारी गड़बड़ी, ठीक कराने में रैयतों को छूट रहा पसीना

DNB Bharat Desk

 

रहुई से भू सर्वेक्षण कार्य हुआ शुरू

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले अंचल में भू सर्वेक्षण का काम शुरू हो चुका है। रहुई प्रखंड से इसकी शुरुआत की गई है। ऐसे में जमीन मालिक अपना रसीद निकालने में लगे हैं। लेकिन, रसीद में गड़बड़ियों की भरमार हैं। उसे ठीक कराने में रैयतों के पसीना छूट रहा है।

- Sponsored Ads-

ऑनलाइन आवेदन देने के बाद भी समय पर नहीं ठीक हो रहा रकबा, खाता,खेसरा रसीद में है भारी गड़बड़ी, ठीक कराने में रैयतों को छूट रहा पसीना 2 सुधार के लिए कई ने परिमार्जन पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन भी दिया है। बावजूद, समय पर गड़बड़ियों को ठीक नहीं किया जा रहा है। 40 फीसदी से अधिक रसीदों में अब भी रकबा, खाता और खसरा गलत दर्ज हैं। भू-सर्वेक्षण का काम शुरू होते ही इन गड़बड़ियों को ठीक कराने के लिए भूस्वामी कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं।

ऑनलाइन आवेदन देने के बाद भी समय पर नहीं ठीक हो रहा रकबा, खाता,खेसरा रसीद में है भारी गड़बड़ी, ठीक कराने में रैयतों को छूट रहा पसीना 3सबसे ज्यादा परेशानी उन किसानों को हो रही है, जिनकी जमीन उनके पूर्वजों के नाम से है। कार्यक्रम में शामिल पदाधिकारी ने बताया कि भूमि संरक्षण से भू माफियाओं की छुट्टी हो जाएगी। वह माफियाओं के द्वारा अपनी दुकान को चलाने के लिए तरह-तरह के प्रोपेगेंडा लोगों के बीच फैलाने का काम कर रहे हैं।

ऑनलाइन आवेदन देने के बाद भी समय पर नहीं ठीक हो रहा रकबा, खाता,खेसरा रसीद में है भारी गड़बड़ी, ठीक कराने में रैयतों को छूट रहा पसीना 4लेकिन प्रशासन भी इन सभी प्रोपेगेंडा को दूर करने के लिए जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से भू मालिकों को जागरुक कर रही है। आने वाले समय में यह भूमि सर्वेक्षण कार्यक्रम पंचायत स्तर पर किया जाएगा।किसानों ने बताया कि भूमि सर्वेक्षण नहीं होने के कारण कई प्रकार की त्रुटियां आ रही थी

ऑनलाइन आवेदन देने के बाद भी समय पर नहीं ठीक हो रहा रकबा, खाता,खेसरा रसीद में है भारी गड़बड़ी, ठीक कराने में रैयतों को छूट रहा पसीना 5जिसके कारण भू माफियाओं की चांदी थी। लेकिन अब भूमि सर्वेक्षण से किसानों की जमीन सुरक्षित रहेगी और जमीन से जुड़े वारदात पर भी अंकुश लग जायेगा।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article