जो दंगाई प्रवृत्ति के लोग हैं वही वक्फ बोर्ड का सहारा लेकर समाज के सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश में लगे हुए हैं – गिरिराज सिंह

DNB Bharat Desk

जब ताजिया का जुलूस निकलता है या मुसलमान के द्वारा कोई धार्मिक आयोजन किया जाता है उस वक्त हिंदुओं की ओर से कोई प्रतिरोध नहीं किया जाता

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर वख्फ बोर्ड के समर्थन में किए जा रहे प्रचार प्रसार एवं सोशल मीडिया का सहारा लेने पर सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि आज देखा जा रहा है कि जो दंगाई प्रवृत्ति के लोग हैं वही वक्फ बोर्ड का सहारा लेकर समाज के सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश में लगे हुए हैं ।

- Sponsored Ads-

जो दंगाई प्रवृत्ति के लोग हैं वही वक्फ बोर्ड का सहारा लेकर समाज के सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश में लगे हुए हैं - गिरिराज सिंह 2 एक तरफ जहां घूम-घूम कर गलियों में उन लोगों के द्वारा प्रचार प्रसार किया जा रहा है तो वहीं अब सोशल मीडिया का भी सहारा लेकर लोगों को भरमाने का काम कर रहे हैं। लेकिन वह अपने मनसूबे में कामयाब नहीं हो सकेंगे। भले ही राहुल एवं तेजस्वी जैसे लोगों का समर्थन उन्हें प्राप्त हो लेकिन आम आदमी अब इस पूरी साजिश को समझ चुकी है।

वहीं उन्होंने देश के कई जगहों पर पथराव एवं हमले की निंदा करते हुए कहा है कि जब ताजिया का जुलूस निकलता है या मुसलमान के द्वारा कोई धार्मिक आयोजन किया जाता है उस वक्त हिंदुओं की ओर से कोई प्रतिरोध नहीं किया जाता लेकिन वही जब हिंदू अपने संस्कृति के अनुसार कोई काम करते हैं तो उसे पर उन लोगों के द्वारा पथराव किया जाता है और इतना ही नहीं ऐसी घटनाओं के बाद भी राहुल और तेजस्वी, अखिलेश जैसे लोग चुपचाप देखते रहते हैं।

जो दंगाई प्रवृत्ति के लोग हैं वही वक्फ बोर्ड का सहारा लेकर समाज के सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश में लगे हुए हैं - गिरिराज सिंह 3और उनका बढ़ावा देते हैं वहीं उन्होंने राहुल गांधी पर फिर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि राहुल गांधी एवं ममता बनर्जी जैसे लोगों के द्वारा भारत को बांग्लादेश और पाकिस्तान बनाने की कोशिश की जा रही है। साथ ही साथ उन्होंने भागलपुर के मुस्लिम युवक के द्वारा अयोध्या राम मंदिर उड़ने की धमकी के संबंध में कहा कहां की हालांकि उस युवक की गिरफ्तारी हो चुकी है

लेकिन जो हमारे पूर्वजों ने गलती किया था उसका खामियाजा अभी हम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। हमारे पूर्वज चाहे नेहरू हो या और कोई भी हो उस समय अगर सारे मुसलमान पाकिस्तान चले जाते और सारे हिंदू भारत में रहते तो आज ऐसी घटनाएं सामने नहीं आती।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article