भगवानपुर थाना परिसर में भूमि विवाद निष्पादन को लगा जनता दरबार

DNB Bharat

सीओ एवं थानाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से लोगों के भूमि विवाद से संबंधित मामलों को सुना।

डीएनबी भारत डेस्क 

भूमि विवाद से संबंधित मामलों का निष्पादन हेतु शनिवार को भगवानपुर थाना परिसर में अंचलधिकारी रानू कुमार व थानाध्यक्ष पवन कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में जनता दरबार का किया गया आयोजन किया गया।

- Sponsored Ads-

इस सम्बन्ध मे अंचलधिकारी रानू कुमार ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को भूमि संबंधी विवादों के निष्पादन के लिए जनता दरबार आयोजित किया जाता है पूर्व से तीन मामले लंबित थे आज एक नए मामले आए उक्त सभी मामलो मे दोनों पक्ष उपस्थित नहीं होने के कारण एक भी मामले का निष्पादन नहीं हुआ।

उपरोक्त मामलो मे दोनों पक्षो को फिर से सूचित किया जाएगा अगर अगले सप्ताह दोनों पक्ष उपस्थित होते है तो सभी मामलो का निष्पादन कर दिया जायगा वही थाना अध्यक्ष पवन कुमार ने कहा जीस मामले का निष्पादन हो गया है अगर दोनों पक्षो मे से कोई पक्ष किसी प्रकार का विवाद करते है तो उनपर कानूनी कार्यवाही की जायगी मौके पर कर्मचारी पंकज कुमार साहनी, दीपक कुमार सहित थाना कर्मी व मामले से संबंधित फरियादि उपस्थित थे।

भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article