नीट पेपर लीक आरोपी संजीव मुखिया के घर पहुंची इओयू, करीब 6 घंटे…

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

नीट पेपर लीक मामले को लेकर एक बार फिर आर्थिक अपराध की टीम छापेमारी करने को लेकर संजीव मुखिया के गांव शाहपुर बलवापुर गांव पहुंची। आर्थिक अपराध इकाई की टीम लगातार नीट पेपर लीक मामले का मुख्य सरगना संजीव मुखिया के घर छापेमारी कर रही है। इस छापेमारी को लेकर नगरनौसा थाना और तेलमर थाना की पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। सुबह 10:00 से संजीव मुखिया के पैतृक घर में उनके माता-पिता से टीम लगातार पूछताछ कर रही है। इस दौरान अधिकारियों ने संजीव मुखिया के घर कई दस्तावेज भी खंगाल रही है।

- Sponsored Ads-

दरअसल नीट पेपर लीक मामले का मुख्य सरगना संजीव मुखिया अभी भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। जिसको लेकर लगातार सीबीआई आर्थिक अपराध की टीम बना रही है। वही इस छापेमारी जानकारी मिलने पर गांव में सनसनी फैल गई। कोई भी ग्रामीण इस मसले पर बोलने से परहेज कर रहा है। वही छापेमारी करने के बाद घर से बाहर निकलते आर्थिक अपराध इकाई के डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि हमारी टीम छापेमारी के लिए संजीव मुखिया के पैतृक गांव शाहपुर बलवा पर पहुंचे थी।

संजीव मुख्य डाकघर बिहार तलाशी ली गई इस तरह की दस्तावेज को भी खंगाला गया। आर्थिक अपराध की टीम कई अहम दस्तावजे को अपने साथ ले गई है। लगभग 6 घंटे तक छापेमारी के बाद आर्थिक अपराध की टीम कई अहम दस्तावेज के साथ पटना की ओर रवाना हो गई।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article