लालू यादव के राज में तो अपराधी गन दिखाकर लोगों को लूटते थे लेकिन नीतीश सरकार के राज में अधिकारी कलम लगाकर जनता को लूट रहे हैं – प्रशांत किशोर

DNB Bharat Desk

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर का कैमूर दौरा, सर्किट हाउस भभुआ में प्रशांत किशोर ने मीडिया से की प्रेस वार्ता

डीएनबी भारत डेस्क

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर इन दिनों बिहार के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को कैमूर पहुंचे प्रशांत किशोर ने भभुआ सर्किट हाऊस में प्रेस वार्ता कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू यादव पर करारा प्रहार किया।

लालू यादव के राज में तो अपराधी गन दिखाकर लोगों को लूटते थे लेकिन नीतीश सरकार के राज में अधिकारी कलम लगाकर जनता को लूट रहे हैं - प्रशांत किशोर 2प्रशांत किशोर ने कहा कि लोग सही बता रहे हैं कि ये जो नीतीश का राज है ये अधिकारियों का जंगलराज है। लालू यादव के राज में तो अपराधी गन दिखाकर लोगों को लूटते थे लेकिन नीतीश सरकार के राज में अधिकारी कलम लगाकर जनता को लूट रहे हैं। नीतीश के अधिकारी कहते हैं कि आप पत्रकार हैं या फिर जनप्रतिनिधि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता आपका पैसा लगेगा ही लगेगा।

- Sponsored Ads-

लालू यादव के राज में तो अपराधी गन दिखाकर लोगों को लूटते थे लेकिन नीतीश सरकार के राज में अधिकारी कलम लगाकर जनता को लूट रहे हैं - प्रशांत किशोर 3वहीं नीतीश कुमार की शराब नीति पर भी प्रशांत किशोर जमकर हमलावर हुए। उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी है लेकिन आज के परिवेश में आप गांव-गांव में जाकर देख लीजिए छोटे-छोटे बच्चों से  बड़े माफियाओं के द्वारा शराब की होम डिलीवरी करवाई जा रही है।

कैमूर संवाददाता देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article