बेगूसराय में छत पर झंडा लगाने के दौरान एक युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

 

घटना बलिया थाना क्षेत्र के मसूर चक की है ।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसे में झंडा लगाने के दौरान एक युवक की मौत हो गई। घटना बलिया थाना क्षेत्र के मसूर चक की है । मृतक युवक की पहचान मसूर चक निवासी मोहम्मद सैफिल के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत मोहम्मद सैफील अपने छत पर झंडा लगा रहा था

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में छत पर झंडा लगाने के दौरान एक युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2उसी क्रम में वह झंडा सहित हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया। आनन फानन में परिजनों एवं स्थानीय लोगों के द्वारा उसे बलिया पीएचसी लाया गया लेकिन इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। फिलहाल मोहम्मद सैफिल की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है ।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article