डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में एक दर्दनाक घटना सामने आया है। जहां चलती ट्रेन से नीचे गिरने के दौरान ट्रेन से कटकर एक युवक की दोनों पर चला गया। इस घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा। घटना बछवाड़ा जंक्शन के रेलवे फाटक 21A के पास की है।

इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक के दोनों पैर कट गए। घटना के बाद उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान रानी एक पंचायत के वार्ड संख्या 8, आजाद नगर निवासी पिंकू राम के लगभग 17 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार के रूप में हुई है।
इस घटना के संबंध में स्थानीय लोगों के अनुसार, सुमित कुमार दलसिंहसराय से ट्रेन पर सवार होकर घर आ रहा था। इसी दौरान ट्रेन से नीचे गिर गया। जिससे दोनों पैर अचानक रेलवे ट्रैक में फंस गया। जब तक वह अपना पैर बाहर निकाल पाता, तब तक वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसके दोनों पैर कट गए। सुमित के पिता दैनिक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
इस हादसे से परिवार पर गंभीर संकट आ गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और घायल को देखकर सहम गए। जीआरपी थाना प्रभारी विशंभर मांझी ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दोनों पैर कटने की सूचना प्राप्त हुई है। फिलहाल गाली बक का इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है।
डीएनबी भारत डेस्क