नालंदा: मुखिया पति की अपहरण कर हत्या मामले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाया, पांच अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

 

घटना के पीछे अवैध बालू उठाव और राजनीतिक कारण बताया, डीएसपी ने की पुष्टि

डीएनबीभारत डेस्क

पिछले 25 जुलाई को गिरियक थाना अंतर्गत हुए मुखिया हत्याकांड की गुत्थी को सुलझा लिया है। राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने गिरियक थाना में प्रेस वार्ता कर बताया कि 25 जुलाई को सतौआ पंचायत के मुखिया पति बलवीर यादव उर्फ बालों यादव अपने घर से किसी काम को लेकर निकले थे।

- Sponsored Ads-

तभी अज्ञात बदमाशों के द्वारा मुखिया पति का अपहरण कर पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने तकनीकी आधार पर इस गुत्थी को सुलझाया लिया है। जिसमें पांच लोगों गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सभी लोगों का आपराधिक इतिहास भी बताया जा रहा है।

नालंदा: मुखिया पति की अपहरण कर हत्या मामले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाया, पांच अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 2 घटना में अपने ही गोतिया के हाथ होने की बात सामने आ रही है। राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना के पीछे राजनीतिक व्यापारिक और बालू का अवैध उठाव को बताया जा रहा है।

डीएनबीभारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article