शौच के लिए गए युवक की पानी भरे गढ्ढे में पैर फिसलने से डूब कर हुई मौत

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में शौच करने के दौरान पैर फिसल जाने के कारण पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। युुवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वही गांव में मातमी सन्नाटा पसरा गया। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के कमरुद्दीन पुर वार्ड नंबर पांच की है। मृतक व्यक्ति की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर वार्ड नंबर 5 के रहने वाले स्वर्गीय सकलदेव निषाद का 30 वर्षीय पुत्र दिगन निषाद के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

परिजनों ने बताया कि रविवार के दोपहर तकरीबन 2:00 बजे दिन में गांव के ही बहियार के खेत में शौच करने के लिए दिगन निषाद गया था। शौच करने के दौरान अचानक पैर फिसल गया। जिससे पानी भरे गड्ढे में गिर गया। गिरने के बाद पानी भरे गड्ढे में डूबने से डिगन निषाद की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि काफी देर घर वापस नहीं लौटा तो उस बाहियर के खेत मे जाकर खोजबीन शुरू किया तो देखा गया पानी भरे गड्ढे में तैरता हुआ लाश मिला। परिजनों ने आनन-फानन में पानी भरे गड्ढे से शव को निकाला गया तब तक में दिगन निषाद की डूबने से मौत हो चुकी थी।

फिलहाल घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने सिंघौल थाने पुलिस को दी। मौके पर सिंघौल थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। बताया जाता है कि मृतक दिगन निषाद पेशे से मजदूर था और मजदूरी कर पूरे परिवार को भरण-पोषण करता था। घर का मात्र एक कमाऊ व्यक्ति था।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू) 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article