बेगूसराय में एक महिला की संदिग्ध मौत, ईलाके में फैली सनसनी

DNB Bharat Desk

 

घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के शोकहारा – 2 पंचायत की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक महिला की संदिग्ध मौत के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई । घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के शोकहारा – 2 पंचायत की है। मृतक महिला की पहचान सोकहारा निवासी निहाल कुमार की पत्नी सोनम कुमारी के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक महिला की संदिग्ध मौत, ईलाके में फैली सनसनी 2उक्त मामले में ससुराल वालों ने जहां महिला के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात कही है वहीं महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि बीती रात महिला अपने घर में सोने के लिए गई और सुबह जब लोगों ने दरवाजे को बंद देखा और दरवाजे को किसी तरह खोला गया तो महिला की लाश फंदे में लटकी हुई मिली।

बेगूसराय में एक महिला की संदिग्ध मौत, ईलाके में फैली सनसनी 3तत्पश्चात इसकी सूचना पुलिस को दी गई। फिलहाल पुलिस भी सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है तथा एफएसएल की टीम को जांच पड़ताल के लिए बुलाया गया है। फिलहाल महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया गया है तथा पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है ।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article