मां ने घास लाने से रोकी तो पुत्री ने कर ली खुदकशी, छात्रा के मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

वीरपुर थाना क्षेत्र के फुलकारी गांव में मां ने घास लाने से मना किया तो पुत्री ने खुद कशी कर ली से संबंधित सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र स्थित मुबारकपुर फुलकारी गांव की है। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस शव का पोस्टमार्टम एवं आगे की प्रक्रिया में जुटी हुई है। मृतक छात्रा की पहचान मोहम्मद मासूम की पुत्री हसीना खातून उर्फ कारो (15) के रूप में की गई है।

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गांव के लोग इसको लेकर अचंभित हैं। पड़ोसियों ने बताया कि हसीना ने इसी वर्ष मैट्रिक उत्तीर्ण किया था और घर में ही रह रही थी।कल शाम में वह बकरी के लिए घास लेने बहियार जाने की बात कही तो मां ने रोक दिया। मां का कहना था कि शाम हो गया है, तुम घास लगाने मत जाओ। समय ठीक नहीं है, हम खुद घास ले आते हैं। इसके बाद मां घास लाने चली गई।

- Sponsored Ads-

मां ने घास लाने से रोकी तो पुत्री ने कर ली खुदकशी, छात्रा के मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम 2इसी बीच हसीना अपने गले में दुपट्टा से फंदा लगाकर लटक गई।देर शाम मां जब घास लेकर वापस लौटी तो बेटी को घर में फंदे से लटका देखा। इसके बाद हल्ला मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तथा उसे उतार कर अस्पताल ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में हसीना की मौत हो गई। मौत के बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही पहुंची वीरपुर थाना की पुलिस आगे की कार्रवाई  में जुट गए है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article