समस्तीपुर: शहर में चला एसडीओ सदर के नेतृत्व में अतिक्रमण अभियान

DNB Bharat Desk

 

दुकानदारों से जुर्माने के रूप में ढेड़ लाख रुपये वसूला गया

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर:सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में शहर में चलाया गया अतिक्रमण अभियान, दुकानदारों से जुर्माने के रूप में ढेड़ लाख रुपये वसूला गया है। अतिक्रमण अभियान शहर के मगरदही घाट से लेकर गणेश चौक, गोला रोड, बहादुरपुर,बंगाली टोला, स्टेशन चौक,राम बाबू चौक, एवं पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड में चलाया गया है!

समस्तीपुर: शहर में चला एसडीओ सदर के नेतृत्व में अतिक्रमण अभियान 2सदर अनुमंडलाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि लगातार पब्लिक से मिल रही शिकायतों के बाद जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह के निर्देश पर अतिक्रमण अभियान चलाया गया है,

समस्तीपुर: शहर में चला एसडीओ सदर के नेतृत्व में अतिक्रमण अभियान 3उन्होंने बताया कि अतिक्रमण अभियान में दर्ज़नो दुकानदारो को जुर्माना लगाया गया है और साथ ही आदेश दिया गया है कि दुबारा पकड़े जाने पर और अधिक जुर्माना लगाया जाएगा! इस अतिक्रमण अभियान से दुकानदारो में हड़कंप मच गया है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article