महिला की ईंट से पीट पीटकर हत्या करने मामले के फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

विगत महीने महिला की ईंट से पीट पीटकर हत्या करने के दोषी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में जानकारी देते हुये अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तेघड़ा रविन्द्र मोहन प्रसाद ने बताया कि भगवानपुर थाना के चेरिया निवासी तेजनारायण साह की पत्नी राम रती देवी की अज्ञात अपराधियों ने विगत 21-5-2024 के रात्री में ईंट से मारपीट कर हत्या कर दी थी

- Sponsored Ads-

महिला की ईंट से पीट पीटकर हत्या करने मामले के फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 2जिसमें भगवानपुर थाना कांड संख्या 132/24 दर्ज की गई थी। इस कांड में सोमवार की रात को पुलिस ने धर्मेन्द्र साह पे0 स्व0 रामदेव साह नामक व्यक्ति को उसके घर ग्राम शेरपुर से गिरफ्तार किया। पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार धर्मेन्द्र ने अपराध कबूल किया एवं बताया कि मृतिका के पुत्र रामाशीष साह ने माँ के पास पाँच लाख रुपया हड़पने के लिये पचास हजार रुपया में उसके द्वारा अपनी माँ की हत्या करवाया।

धर्मेन्द्र साह के द्वारा अपराध कबूल करने के साथ ही इस हत्याकांड का उद्भेदन हो गया है। गिरफ्तार धर्मेन्द्र साह को जेल भेज दिया गया है।

बेगूसराय तेघरा संवाददाता शशिभूषण भारद्वाज की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article