मुख्यमंत्री ने खगड़िया में नवनिर्मित अनुमंडलीय अस्पताल का किया लोकार्पण

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खगड़िया जिला के गोगरी में 15 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित अनुमंडलीय अस्पताल का फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर लोकार्पण किया। लोकार्पण के पश्चात् अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। 100 शय्या वाला यह अनुमंडल अस्पताल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। इस अस्पताल का भवन भूकंपरोधी है।

- Sponsored Ads-

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, सांसद चौधरी महबूब अली कैसर, विधायक डॉ संजीव कुमार सिंह, विधायक पन्ना लाल पटेल, विधान पार्षद राजीव कुमार, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, स्वास्थ्य विभाग के सचिव संजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, मुंगेर के प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार सिंह, मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक संजय सिंह, खगड़िया के जिलाधिकारी अमित कुमार पाण्डेय, खगड़िया के पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

खगड़िया से राजीव कुमार

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article