कांग्रेस पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे रामाशीष सिंह – डॉ रजनीश कुमार

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

कांग्रेस पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे रामाशीष सिंह ।इनका पृथ्वी लोक से विदा हो कर स्वर्गलोक की यात्रा पर निकल जाने से पार्टी ही नहीं बल्कि पूरे समाज की क्षति है।उक्त बातें नप बीहट वार्ड संख्या 22 शिव स्थान गुरुदासपुर टोला में आयोजित स्मृति शेष रामाशीष सिंह की श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए बरौनी प्रखंड के पूर्व उपप्रमुख डॉक्टर रजनीश कुमार ने कहा।

- Sponsored Ads-

सभा की अध्यक्षता बरौनी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह और संचालन पैक्स अध्यक्ष सह नप बीहट अध्यक्ष पवन कुमार ने किया।श्रद्धांजलि सभा को प्रदेश डेलीगेट नारायण सिंह,  इंटक जिलाअध्यक्ष चुनचुन राय, बद्री सिंह, श्यामनंदन सिंह कंपनी, गुंजेश कुमार, मुकेश कुमार मेंडिस, राम सेवक सिंह, प्रो.विद्यासागर सिंह , उमेश सिंह, राम सुमिरन सिंह, अधिवक्ता राम विनोद सिंह सहित अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।

कांग्रेस पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे रामाशीष सिंह - डॉ रजनीश कुमार 2वहीं उनके तैल चित्र पर सबों ने माल्यार्पण किया। साथ ही तैल चित्र पर माल्यार्पण करने पहुंचे तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह,एटक महासचिव प्रहलाद सिंह, पूर्व विधायक अमीता भूषण, रत्नेश कुमार टुल्लू,नप बीहट के पूर्व मुख्य पार्षद सह वार्ड पार्षद राजेश कुमार टूना सहित अन्य ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

Share This Article