बच्चो के बीच विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में दो बच्चे के बीच खेलने के दौरान मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों जमकर मारपीट हुई थी।  मारपीट में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई है।  मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना बखरी थाना क्षेत्र के सोनमा गांव की है। मृतक व्यक्ति की पहचान सोनमा गांव के रहने वाले रामचंद्र राम के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

परिजनों बताया है कि 19 जून को दो बच्चों के बीज खेलने के दौरान मामूली विवाद हुआ था। इसी मामूली विवाद को लेकर बगल के दबंग पड़ोसी के साथ मारपीट हुई थी।  मारपीट में रामचंद्र राम गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल अवस्था में रामचंद्र राम को इलाज के लिए की निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के क्रम में आज रामचंद्र राम की मौत हो गई है। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

बच्चो के बीच विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत 2उन्होंने बताया कि दबंग व्यक्ति था और बच्चे के बीच खेलने के दौरान विवाद हुआ था। इसी विवाद से नाराज होकर दबंग पड़ोसी ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया था।  मारपीट में रामचंद्र राम गंभीर रूप से घायल हो गया था। फिलहाल  घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बखरी थाना पुलिस को दी। मौके पर बखरी थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर स्थल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article