विद्युत की आंख मिचौली से परेशान उपभोक्ताओं ने किया वीरपुर विद्युत पावर स्टेशन का घेराव

DNB Bharat Desk

 

पदाधिकारी के खिलाफ की नारेबाजी

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर विद्युत पावर स्टेशन में टेक्निकल प्रोब्लम को लेकर इधर कुछ दिनों से रूक रूक कर विद्युत आपूर्ति किए जाने से परेशान दर्जनों उपभोक्ताओं ने पूर्व जिला पार्षद विपीन कुमार पासवान के नेतृत्व में मंगलवार को वीरपुर विद्युत पावर स्टेशन कार्यालय का घेराव किया।

- Sponsored Ads-

घेराव कर रहे लोगों का नेतृत्व कर रहे पूर्व जिला पार्षद विपीन कुमार पासवान ने बताया कि विद्युत कर्मीयों और पदाधिकारियों की मनमानी से हम लोग परेशान हो कर आज घेराव करने आए हैं।हम लोगों का पदाधिकारियों से सिर्फ एक मांग है कि निर्वाध्य विद्युत सप्लाई हो।

विद्युत की आंख मिचौली से परेशान उपभोक्ताओं ने किया वीरपुर विद्युत पावर स्टेशन का घेराव 2इस संबंध में जेई पंकज कुमार शर्मा ने दुरभाषय पर घेराव कर रहे लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा टेक्निकल प्रोब्लम को छोड़ आप लोगों की समस्याओं को कर्मीयों और आम नागरिकों के सहयोग से निष्पादित करने का भरोसा देता हूं । मौके पर दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article