नालंदा: जेडीयू सांसद कौशलेंद्र की जीत की खुशी में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन, जन संवाद में हुआ बार-बालाओं का डांस

DNB Bharat Desk

 

राजगीर में आयोजित जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के द्वारा किया गया आयोजन

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा-इस वक्त की बड़ी खबर अंतराष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर से आ रही है जहां (एनडीए)जेडीयू के नवनिर्वाचित सांसद कौशलेंद्र कुमार की जीत की खुशी में जेडीयू जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।इस कार्यक्रम का आयोजन जेडीयू के तथा कथित नेता विजयकांत के द्वारा करवाया गया था।अभी कुछ दिनों पहले ही जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजयकांत का ऑडियो और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ था।

- Sponsored Ads-

नालंदा: जेडीयू सांसद कौशलेंद्र की जीत की खुशी में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन, जन संवाद में हुआ बार-बालाओं का डांस 2इस घटना के तुरंत बाद ही एक बार फिर जेडीयू नेता विजयकांत फिर से सुर्खियों में आ चुके है।दरअसल विजयकांत नीतीश आईटी सेल और व्यवसायिक प्रकोष्ठ से जुड़े हुए है। जेडीयू नेता विजयकांत नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार की जीत की खुशी में पर्यटक स्थल राजगीर के होटल आनंद में 30 जून रविवार को जनसंवाद कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमे जेडीयू जनसंवाद कार्यक्रम के आयोजन के नाम पर वार वालाओ का नाच करवाया गया।

नालंदा: जेडीयू सांसद कौशलेंद्र की जीत की खुशी में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन, जन संवाद में हुआ बार-बालाओं का डांस 3हालांकि इस कार्यक्रम में तमाम एनडीए गठबंधन के पदाधिकारीयो को निमंत्रण दिया गया था लेकिन इस कार्यक्रम से सभी नेताओं ने किनारा कर लिया। यह बार बालाओ के ठुमके,अश्लील भोजपुरी गीत यह कोई और नहीं बल्कि तथाकथित जद यू नेता के द्वारा नवनिर्वाचित सांसद कौशलेन्द्र कुमार के जीत की ख़ुशी में आयोजित की गई.

नालंदा: जेडीयू सांसद कौशलेंद्र की जीत की खुशी में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन, जन संवाद में हुआ बार-बालाओं का डांस 4राजगीर के बंद कमरे में करीब आधा दर्ज़न बार बालाओ ने जमकर ठुमके लगाए जिसमे जद यू सहित कई बुद्धिजीवी भी शामिल हुए.  इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुरे जिला में हड़कप मच गया है।नालंदा जिले में जदयू की राजनीतिक संस्कृति वार बालाओ की नाच संस्कृति मे बदलती दिख रही है। वही इस वायरल वीडियो के बाद अब जिले में सियासत शुरू हो चुकी है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article