बेगूसराय के बरौनी औद्योगिक क्षेत्र द्वारा धत्ता मोड़ स्थित सड़क पर सर्वदलीय संघर्ष मोर्चा ने दिया एक दिवसीय धरना

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बरौनी रिफाइनरी प्रबंधन द्वारा आम रास्ता को बाधित किये जाने के विरोध में सर्वदलीय संघर्ष मोर्चा बरौनी औद्योगिक क्षेत्र द्वारा धत्ता मोड़ स्थित सड़क पर एक दिवसीय धरना दिया गया। सुबह 8 बजे लेकर 3 बजे तक चले धरना कार्यक्रम में आसपास के आधे दर्जन गांव के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। धरना को संबोधित करते हुए संघर्ष मोर्चा के संयोजक डॉ रजनीश कुमार ने कहा कि धत्ता मोड़ से केशावे विश्वकर्मा मंदिर के बीच वाली यह सड़क पिछले 100 वर्षों से आम रास्ता है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय के बरौनी औद्योगिक क्षेत्र द्वारा धत्ता मोड़ स्थित सड़क पर सर्वदलीय संघर्ष मोर्चा ने दिया एक दिवसीय धरना 2जिसको रिफाइनरी प्रबंधन बंद करना चाहती है। जबकि इसको लेकर बरौनी अंचलाधिकारी के यहां से लेकर हाई कोर्ट तक मामला लंबित है। वहीं भाकपा के अंचल मंत्री अरविन्द सिंह ने कहा कि पूर्व के दिनों में रात के अंधरे में सड़क के बीच में गड्ढा खोदकर अवरुद्ध कर दिया गया। वहीं भाजपा नेता राजकिशोर सिंह ने कहा कि रिफाइनरी द्वारा पाइप ले जाने के नाम पर 24 घन्टे के लिए गड्ढा खोदने की बात कही गयी थी लेकिन विगत कई दिनों उस सड़क पर आवागमन बाधित है।

बेगूसराय के बरौनी औद्योगिक क्षेत्र द्वारा धत्ता मोड़ स्थित सड़क पर सर्वदलीय संघर्ष मोर्चा ने दिया एक दिवसीय धरना 3धरना की अध्यक्षता सरपंच मुकेश कुमार ने किया। वहीं मौके पर संघर्ष मोर्चा के निखिल कुमार, एटक जिला महासचिव प्रह्लाद सिंह, डॉ वली आलम, रामकुमार, देवेन्द्र पोद्दार, राम पदारथ सिंह, मोसादपुर मुखिया राकेश कुमार राजू , नूरपुर मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार,राजद नेता हरिनन्दन कुमार, नेपाली महतो, कांग्रेस नेता नारायण सिंह, शंकर सिंह सहित अन्य ने धरना को संबोधित किया। धरना की अध्यक्षता सरपंच मुकेश कुमार ने किया। मौके पर सीआईएसएफ जवान सहित रिफाइनरी थाना की पुलिस मौजूद थी।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article