समस्तीपुर: मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार, ग्रामीणों ने निकाला कैंडल मार्च, फांसी की सजा की उठाई मांग

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भागीरथपुर पंचायत में 10 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस जघन्य घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। 

- Sponsored Ads-

बुधवार देर शाम बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकालकर पीड़िता को श्रद्धांजलि दी और आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की। कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर न्याय की मांग करते हुए नारेबाजी भी की।

समस्तीपुर: मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार, ग्रामीणों ने निकाला कैंडल मार्च, फांसी की सजा की उठाई मांग 2ग्रामीणों का कहना है कि मासूम बच्ची के साथ हुई इस दरिंदगी ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। उनका कहना है कि आरोपी को कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह के अपराध करने वालों के मन में कानून का भय पैदा हो।

समस्तीपुर: मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार, ग्रामीणों ने निकाला कैंडल मार्च, फांसी की सजा की उठाई मांग 3इधर, पुलिस का कहना है कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। फिलहाल, पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है तथा लोग पीड़ित परिवार को जल्द न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article