भगवानपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान देशी शराब के साथ तीन व्यक्ति को किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

भगवानपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता वाहन चेकिंग के दौरान देशी शराब के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि संध्या गस्ती के दौरान गुप्त सूचना पर पी डबलू डी सड़क के कादराबाद से गेहूंनी जाने वाली सड़क पर वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर तीन आदमी सवार पुलिस को देखते ही गाड़ी घुमाकर भागने लगा।

- Sponsored Ads-

भगवानपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान देशी शराब के साथ तीन व्यक्ति को किया गिरफ्तार 2तब पुलिस द्वारा पीछा किया गया जिसकी पहचान गेहूंनि बदीया निवासी राजेश पासवान के पुत्र अजीत पासवान,स्वर्गीय विजय पासवान के पुत्र नेपो पासवान,रामचंद्र पासवान के पुत्र सुनील पासवान तीनों ग्लेमर मोटरसाइकिल संख्या B R 0AK-8731सवार होकर दो पलास्टिक में डेढ़ – डेढ़ लीटर कुल तीन लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया एवं थाना कांड संख्या 161/24दर्ज कर अग्रिम करवाही की जा रही है।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article